IPL 2025 ki auction करने वाली मल्लिका सागर की कुल संपत्ति $15 मिलियन; अमेरिका में पढ़ाई, 26 साल का अनुभव
पहली बार सऊदी अरब में आईपीएल नीलामी का आयोजन किया गया है। आईपीएल 2025 मेगा नीलामी इस समय जेद्दा में चल रही है। नीलामी दो दिन होने वाले हैं। जेद्दा में इन दो दिनों में 577 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा। इस बार की नीलामी में हथौड़ा चलाने वाली मल्लिका सागर पिछले साल भी नीलामी में नजर आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक मल्लिका सागर की कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर है। उनके पास 26 साल का अनुभव है। मल्लिका 2021 में प्रो कबड्डी लीग की नीलामी में भी शामिल हुईं थी।
अमेरिका में पढ़ाई की
मल्लिका सागर कला जगत की जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने कई कला नीलामियां आयोजित की हैं। दुबई में हुई पिछली आईपीएल नीलामी की मेजबानी भी मल्लिका सागर ने ही की थी। इस बार भी मल्लिका सागर मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी कर रही हैं। उनका संबंध मुंबई के एक बिजनेस परिवार से है। आपको बता दें कि मल्लिका का जन्म मुंबई के एक बिजनेस परिवार में हुआ था। मल्लिका ने ब्रायन मावर कॉलेज, फिलाडेल्फिया, यूएसए से कला इतिहास में स्नातक किया है।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में की थी. मल्लिका सागर ने महज 26 साल की उम्र में नीलामी की दुनिया में कदम रखा था। अमेरिका से लौटने के बाद वह मुंबई में रहते हैं। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग ऑफ इंडिया की नीलामी में अपनी छाप छोड़ी।
https://www.google.com/imgres?imgurl=https%3A%2F%2Fi.ytimg.com%2Fvi%2F-zSiDCpVaBU%2Fsddefault.jpg&tbnid=XmzIMhX75PVmUM&vet=1&imgrefurl=https%3A%2F%2Fwww.youtube.com%2Fwatch%3Fv%3D-zSiDCpVaBU&docid=467B2C7umteXTM&w=640&h=480&itg=1&hl=en-GB&source=sh%2Fx%2Fim%2Fm6%2F4&kgs=dba17bcebd307ab8&shem=abme%2Ctrie
कुल संपत्ति 15 मिलियन डॉलर
मल्लिका की नेट वर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, सागर की नेट वर्थ करीब 15 मिलियन डॉलर है। मल्लिका सागर ने प्रो कबड्डी लीग में खेल नीलामीकर्ता के रूप में अपनी शुरुआत की। PKL के आठवें सीजन में मल्लिका सागर नीलामीकर्ता थीं। इसके बाद वह क्रिस्टी की पहली भारतीय नीलामीकर्ता बन गईं। मल्लिका के पास 26 साल का अनुभव है।
मल्लिका सागर ने चारू शर्मा की जगह ली
गौरतलब है कि मल्लिका सागर ने आईपीएल में चारू शर्मा की जगह ली है। इससे पहले ह्यू एडम्स आईपीएल नीलामी 2023 में नीलामी के दौरान बेहोश हो गए थे। जिसके बाद नीलामी को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और नीलामी की प्रक्रिया चारू शर्मा ने की थी। हालाँकि, उसी नीलामी के अगले दिन, एडम्स नीलामी में लौट आए। इससे पहले 2008 से 2018 तक रिचर्ड मेडले ने आईपीएल नीलामी की मेजबानी की थी।
रिचर्ड मेडले एक सरे अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी क्रिकेटर हैं। दरअसल 2019 की नीलामी में मेडले की जगह ह्यू एडम्स नीलामीकर्ता थे, लेकिन इस बार आईपीएल 2025 सीजन में मल्लिका सागर नीलामीकर्ता के तौर पर नजर आई हैं।
मल्लिका कई मौकों पर नीलामीकर्ता रही हैं
मल्लिका सागर नीलामी के क्षेत्र में कोई नया चेहरा नहीं हैं। उन्हें कई बड़ी नीलामी में नीलामीकर्ता की भूमिका में देखा गया है। इसमें 2021 में प्रो कबड्डी लीग की नीलामी और पिछले साल महिला प्रीमियर लीग की नीलामी शामिल है।
https://www.youtube.com/watch?v=SNgNvO4Z3wk
मल्लिका सागर करीब दो दशक से इस पेशे में हैं।
हालाँकि, पिछले सीज़न में महिला प्रीमियर लीग मेगा नीलामी के लिए, उन्होंने रिचर्ड मेडले, चारू शर्मा और ह्यू एडमंड्स जैसे पुराने आईपीएल नीलामीकर्ताओं के वीडियो देखकर अभ्यास किया था। अब वह WPL के बाद आईपीएल में नीलामीकर्ता बन गई हैं।
https://khabarealltime.com/vaibhav-suryavanshi-ipl-2025/